Barharwa: कोटालपोखर में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

Barharwa: Free dental camp organized in Kotalpokhar

Barharwa (Sahibganj), 29 जुलाई: कोटालपोखर स्थित +2 उच्च विद्यालय परिसर में N.K. Dental Care & Imaging के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने मौखिक स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया। मौके पर मौजूद दंत विशेषज्ञों की टीम में डॉ. कमलेश प्रसाद (B.D.S., पटना), डॉ. प्रणय कुमार (BDS, MDS, ऑर्थोडॉन्टिक्स, बेंगलुरु), और डॉ. अनफ़ल अहमद (BDS, हैदराबाद) शामिल थे।

डॉक्टरों ने छात्रों के दांतों की बारीकी से जांच की और मौखिक स्वास्थ्य की देखभाल संबंधी उपयोगी जानकारी दी। साथ ही, सही ब्रशिंग तकनीक, खानपान में सावधानी, व नियमित जांच की जरूरत पर बल दिया गया। शिविर में कई छात्रों में दंत समस्याओं की प्रारंभिक पहचान की गई और उन्हें आगे की चिकित्सीय सलाह दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि

“हर महीने कम-से-कम एक बार दांतों की जांच कराना आवश्यक है ताकि गंभीर समस्याओं से समय रहते बचाव किया जा सके।”

ये भी पढ़ें: Pakur: हिरणपुर में अवैध पत्थर परिवहन का भंडाफोड़, बिना चालान चल रहे हाईवा को किया गया जब्त

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!