Pakur अंचल कार्यालय की वरीय लिपिक डालिया कंचना सरकार के निधन पर समाहरणालय में शोक सभा

Condolence meeting at the Collectorate on the demise of Dalia Kanchana Sarkar, senior clerk of Anchal Office Pakur
  • उपायुक्त सहित अधिकारियों-कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

Pakur, 30 जुलाई: अंचल कार्यालय पाकुड़ में पदस्थापित कार्यालय अधीक्षक सह वरीय लिपिक डालिया कंचना सरकार के आकस्मिक निधन की सूचना से जिलेभर के प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुःखद घटना पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।

शोकसभा में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, समेत समाहरणालय के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि डालिया कंचना सरकार एक कर्मठ और मृदुभाषी अधिकारी थीं, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। सभा में ईश्वर से यह प्रार्थना की गई कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें।

ये भी पढ़ें: Pakur: बड़ा घाघरी में आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत, एक गंभीर

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!