Pakur: ग्रामीण समस्याओं के समाधान को लेकर Congress प्रदेश महासचिव तनवीर आलम दिखे सक्रिय

Congress State General Secretary Tanveer Alam was seen active in resolving Pakur rural problems
  • Pakur में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद, जनसमस्याओं पर हुई खुलकर चर्चा

Pakur, 1 अगस्त: कांग्रेस (Congress) प्रदेश महासचिव सह विधायक निसात आलम के पुत्र तनवीर आलम ने शुक्रवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस (Congress) कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया, बल्कि क्षेत्रीय समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और उनके समाधान को लेकर आश्वासन दिया।

कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव से जुड़ी जनसमस्याओं को रखा, जिनमें ग्रामीण सड़कों की बदहाली, बिजली आपूर्ति की अनियमितता, स्वास्थ्य केंद्रों की दुर्दशा, सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। तनवीर आलम ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि इन सभी विषयों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुँचाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कुछ फरियादी भी अपने व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे, जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया।

तनवीर आलम ने कहा,

“पाकुड़ सीमावर्ती और आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहतर होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और पार्टी को मजबूत बनाएं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर जनसंपर्क अभियान और जनसेवा कार्यक्रमों को और तेज किया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस (Congress) प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, पर्यवेक्षक अशोक दास, देबू विश्वास, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला सचिव सेलिम हुसैन, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष पियारुल इस्लाम, महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष अमीर हमजा उर्फ मिस्टर, हबीबुर रहमान, जहीरुल इस्लाम, नजरुल इस्लाम, जलालुद्दीन, अकबर, सानू शेख, मोहम्मद नसीम (तारानगर) सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: विधायक निसात आलम की पहल पर Barharwa में लगा परिवहन विभाग का विशेष कैंप, उमड़ी भीड़

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!