Sahibganj: बाढ़ की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मातम

Sahibganj: A young man died after being caught in flood, mourning among the family

Sahibganj, 10 अगस्त: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभनपुर अरसद टोला में रविवार को बाढ़ ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मोहम्मद रफीक का बेटा, 22 वर्षीय मोहम्मद मुरसलीन, बाढ़ के पानी की चपेट में आने से डूब गया। स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि उसे तुरंत निकालना संभव नहीं हो सका। काफी देर बाद जब मुरसलीन को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर अंचल अधिकारी (सी.ओ.) और मुफस्सिल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू करवाई। प्रशासन की ओर से परिजनों को आपदा राहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: जमीनी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!