Barharwa: महेशघाटी के ब्लड कैंसर मरीज की मदद को आगे आए सरफराज और आफताब आलम

Barharwa: Sarfaraz and Aftab Alam came forward to help the blood cancer patient of Maheshghat

Barharwa, 10 अगस्त: प्रखंड क्षेत्र के महेशघाटी गाँव की ब्लड कैंसर पीड़िता अख्तरा बेवा की हालत गंभीर होने पर बी पॉजिटिव रक्त की तत्काल जरूरत थी। स्थिति की जानकारी मिलते ही सामाजिक संस्था यूनाइटेड गुमानी के सदस्य आफताब आलम सक्रिय हुए और अंधरकोठा गाँव के सरफराज आलम को रक्तदान के लिए तैयार किया।

दोनों बहरमपुर स्थित ब्लड बैंक पहुंचे, जहां औपचारिकताएं पूरी कर सरफराज आलम ने मरीज के लिए रक्तदान किया।

रक्तदान के बाद सरफराज ने कहा,

“यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और आसान है। कुछ ही मिनटों में किसी की जिंदगी बचाने का मौका मिला, यह मेरे लिए बड़ी खुशी और गर्व की बात है। हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए, इससे न केवल किसी की जान बचती है, बल्कि समाज में भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।”

आफताब आलम ने भी ग्रामीणों, खासकर युवाओं से अपील की कि डर या झिझक छोड़कर रक्तदान की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा,

“एक छोटी-सी पहल किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। अगर हम सब मिलकर यह जिम्मेदारी उठाएं, तो कई परिवारों की उम्मीदें जिंदा रह सकती हैं।”

ये भी पढ़ें: Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं मनाएंगे अपना 50वां जन्मदिन

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!