Pakur में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला, किसानों को दी आधुनिक खेती की तकनीक व योजनाओं की जानकारी

District level Kharif workshop in Pakur, farmers given information on modern farming techniques and schemes

Pakur, 12 अगस्त: आत्मा सभागार, संयुक्त कृषि भवन में मंगलवार को जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन उपाध्यक्ष जिला परिषद अशोक कुमार भगत की अध्यक्षता में हुआ। भूमि संरक्षण पदाधिकारी सूचित एक्का ने मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना, डीप बोरिंग, परकोलेशन टैंक, तालाब जीर्णोद्धार और कृषि यांत्रिकीकरण जैसी योजनाओं की जानकारी दी और कृषि यंत्रों के इस्तेमाल की तकनीक समझाई।

जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बीज विनिमय एवं वितरण, बिरसा फसल विस्तार, प्रति बूंद अधिक फसल, मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं के साथ धान, मक्का, मूंग आदि खरीफ फसलों की उन्नत खेती, रोग-कीट नियंत्रण और खरपतवार प्रबंधन के टिप्स दिए। मुख्य अतिथि अशोक कुमार भगत ने किसानों से आग्रह किया कि वे सीखी गई तकनीक अपने क्षेत्रों में अपनाएं और अन्य किसानों तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हों।

कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम, कृषक मित्र और प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Pakur में पंचायत सचिवालय भवन व योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!