Ranchi: झारखंड में फिर बरसेगा मानसून का कहर, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Ranchi: Monsoon will wreak havoc in Jharkhand again, Orange and Yellow alert issued in these districts
  • 26 अगस्त तक भारी बारिश के आसार, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी

Ranchi: झारखंड में मानसून का कहर लगातार जारी है। राज्य के लगभग सभी जिलों में अब तक अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने अगले 26 अगस्त तक भारी बारिश के आसार जताते हुए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार को राज्य के उत्तरी हिस्से के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा शामिल हैं। इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात का खतरा जताया गया है।

शुक्रवार और शनिवार को पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। वहीं संताल परगना और उत्तरी छोटानागपुर के अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक झारखंड में घने बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और बारिश या बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं।

पिछले 24 घंटों में हुई बारिश
  • धनबाद : 61.8 मिमी
  • रांची : 11 मिमी
  • लोहरदगा : 9 मिमी
  • जमशेदपुर : 7 मिमी

ये भी पढ़ें: देर रात Chatra में नक्सलियों का तांडव, दो गाड़ियां फूंककर फैलाई दहशत

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!