Ranchi: बरहरवा–बंगाल सीमा सड़क निर्माण को लेकर विधायक निसात आलम ने सौंपी मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Ranchi: MLA Nisat Alam submitted a memorandum to the Chief Minister regarding the construction of Barharwa-Bengal border road

Ranchi/Barharwa, 22 अगस्त: क्षेत्र की जर्जर मुख्य सड़क के निर्माण को लेकर विधायक निसात आलम ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विधायक ने बताया कि केलाबाड़ी, दिग्घी, बरहरवा, रामनगर, सिरासिन, फुटानी मोड़ होते हुए मिर्जापुर, बेवापुल और बंगाल सीमा तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर स्थिति में है। खराब सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह सड़क बरहरवा हाई स्कूल मोड़ से बंगाल सीमा तक जाती है और क्षेत्र के लिए लाइफलाइन मानी जाती है। बगल में एनएचआई की ओर से नई सड़क का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन उसमें समय लगेगा। इसलिए मौजूदा सड़क के शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने इस मामले को पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: बरहरवा जीआरपी ने बांग्लादेश बॉर्डर से जाली नोट तस्कर को किया गिरफ्तार

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!