Ranchi: सूर्या हांसदा मामले पर झामुमो प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू ने की प्रेसवार्ता

Ranchi: JMM spokesperson Hemlal Murmu held a press conference on the Surya Hansda case

Ranchi: लिट्टीपाड़ विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू ने रविवार को रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या हांसदा मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झामुमो इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुर्मू ने कहा कि झामुमो हमेशा से आदिवासी समाज, किसानों और आम जनता के हक़ की लड़ाई लड़ती आई है। सूर्या हांसदा प्रकरण को लेकर पार्टी का रुख बिल्कुल साफ है। किसी भी तरह की गलतफहमी दूर करने के लिए पार्टी स्तर पर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय समिति पूरे घटनाक्रम पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं और जल्द ही इस मुद्दे पर ठोस निर्णय लिया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Pakur: ऊर्जा मित्रों को एक साल से नहीं मिल रहा ईपीएफ और ईएसआई का लाभ, विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!