Pakur: अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस को रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली। गश्ती के दौरान पुलिस ने कीताझोर निवासी तारिकुल शेख (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता अनारुल शेख को 17 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए आरोपी को रंगे हाथ दबोचा गया। मौके से बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद अधीक्षक, पाकुड़ के पास अग्रसारित कर दिया गया है। नगर थाना प्रभारी ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार अभियान चला रही है और शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें: Patna में वोटर अधिकार यात्रा के समापन में राहुल गांधी के साथ होंगे हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव









