Jamshedpur: सदर प्रखंड के पुड़ीहासा स्थित बुनकर प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र में सोमवार को उद्योग विभाग द्वारा झारखंड माटी कला बोर्ड एवं मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के तत्वावधान में 90% अनुदानित दर पर 50 विद्युत चाक का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र चाईबासा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमशेदपुर की उपस्थिति में लाभुकों के बीच विद्युत चाक वितरित किए गए। अनुदानित दर पर विद्युत चाक मिलने से लाभुकों में काफी उत्साह देखने को मिला। लाभुकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विद्युत चाक से उनकी आय में वृद्धि होगी और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इससे मिट्टी कला और कुटीर उद्योग को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर स्थानीय मुखिया, जिला उद्यमी समन्वयक, प्रखंड समन्वयक, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, ग्रामीण एवं लाभुक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
जमशेदपुर सदर प्रखंड में उद्योग विभाग द्वारा झारखण्ड माटी कला बोर्ड एवं मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के तत्वाधान में 90% अनुदान पर 50 विद्युत चाक का वितरण किया गया। लाभुकों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे आय बढ़ेगी व स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। pic.twitter.com/if0uYoRY7S
— PRD East Singhbhum (@PRDJSR) September 1, 2025
ये भी पढ़ें: East Singhbhum: उपायुक्त ने गोहला पंचायत में वेजिटेबल फार्मिंग क्लस्टर का किया निरीक्षण, किसानों संग संवाद









