Sahibganj: डीसी की अध्यक्षता में योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक संपन्न

Sahibganj: Progress review meeting of schemes concluded under the chairmanship of DCq

Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला प्रकोष्ठ में DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद, नीति आयोग सहित अन्य मद अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा में कार्यपालक अभियंता NREP, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता, भवन प्रमंडल, नगर परिषद और समेकित जनजातीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर सदर अस्पताल में पेइंग वार्ड निर्माण, साहिबगंज कारावास गेट के सामने महिला शौचालय, बाल सुधार गृह मरम्मती कार्य, स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय श्रीधर में अतिरिक्त तीन कक्ष, वेस्ट वंडर पार्क, पुरुलिया डांगा में सड़क एवं गार्ड वॉल, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण जैसी योजनाओं की स्थिति पर जानकारी ली गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना तथा मनरेगा कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इन योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ. राम देव पासवान, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार और जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Tinpahar: मोबाइल पर गाली-गलौज और धमकी मामले में केस दर्ज

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!