Dumka के दो नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, DC अभिजीत सिन्हा को नीति आयोग से मिला “यूज़ केस चैलेंज अवार्ड”

Two Dumka innovations receive national recognition; DC Abhijeet Sinha receives the Use Case Challenge Award from NITI Aayog

Dumka: झारखंड के दुमका जिले ने एक बार फिर नवाचार और उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले की दो अभिनव पहल “दीदी की दुकान” और “24×7 ऑनलाइन शिक्षा समर्थन” को नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आयोजित “यूज़ केस चैलेंज” में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। एलबीएसएनएए (LBSNAA), मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा को यह प्रतिष्ठित “यूज़ केस चैलेंज अवार्ड” प्रदान किया गया।

“दीदी की दुकान” पहल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोज़गार और आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ा गया है। इस योजना ने न केवल ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को सुदृढ़ किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रेरित किया है। वहीं, “24×7 ऑनलाइन शिक्षा समर्थन” पहल ने दुमका जिले के विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम तैयार किया है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुली हैं।

यह उपलब्धि दुमका जिले के लिए गर्व का विषय है और यह दर्शाती है कि नवाचार और प्रतिबद्धता के बल पर प्रशासनिक व्यवस्था जनहित में नई मिसालें कायम कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Dumka: तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

SANTOSH SINHA
Author: SANTOSH SINHA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!