Ranchi: झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की माताजी का निधन

Ranchi: Mother of JMM Central General Secretary Vinod Kumar Pandey passes away
  • सोमवार को हरमू मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता और राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय की पूज्यनीय माताजी जलेश्वरी देवी का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार सोमवार, 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे, रांची के हरमू मुक्ति धाम में किया जाएगा। इस दुखद घड़ी में झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि माताजी के स्नेह, प्रेरणा और मार्गदर्शन को हमेशा याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: भाजपा-जदयू 101-101 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, लोजपा को मिली 29 सीटें

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!