Ranchi: कल से लाभुकों के खाते में आएगी मंईया सम्मान की राशि, दीपावली से पहले सरकार ने दिए राशि भेजने के निर्देश

Ranchi: The Maiya Samman amount will be credited to the beneficiaries' accounts from tomorrow; the government has issued instructions to send the amount before Diwali.

Ranchi: दीपावली से पहले झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को तोहफा देने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के माध्यम से सभी जिलों को 1276.4 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। जिला कोषागारों को शुक्रवार से राशि लाभुकों के खातों में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 17 से 19 अक्टूबर के बीच राज्य के करीब 51 लाख लाभुकों के बैंक खातों में मंईया सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। दीपावली का त्योहार 20 अक्टूबर को है, ऐसे में लाभुकों को समय पर राशि मिलने से वे त्योहार की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी राज्य सरकार ने रक्षा बंधन, करमा पूजा और दुर्गा पूजा से पहले लाभुकों के खातों में राशि भेजी थी, ताकि त्योहारों पर उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें: Ranchi: दो साल में 89 नकली दवाएं पकड़ी गईं, केवल दवा बैन लेकिन एजेंसी पर कार्रवाई नहीं

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!