Pakur: खराब चावल बांटने पर हंगामा, डीलर के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, राशन लेने से इनकार

Pakur: Uproar over distribution of bad rice, villagers vent anger against dealer, refuse to take ration

Pakur: प्रखंड के प्यादापुर गांव के पहाड़ी टोला स्थित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) केंद्र पर रविवार को भारी हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने डीलर राजीव कुमार पंडित पर सड़ा और दुर्गंधयुक्त चावल बांटने का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने राशन लेने से साफ इनकार कर दिया और दुकान के बाहर जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का कहना था कि इस माह जब वे राशन लेने पहुंचे तो पाया कि डीलर द्वारा दिया जा रहा चावल पूरी तरह खराब था। चावल से बदबू आ रही थी और उसमें कीड़े भी पड़े हुए थे। इस पर लोगों ने डीलर को घेर लिया और मामले की जांच की मांग करने लगे।

सूचना मिलते ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमित मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने चावल की गुणवत्ता की जांच की और डीलर को तुरंत खराब चावल बदलने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि चावल किस स्तर पर खराब हुआ और इसमें किसकी लापरवाही रही।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषी डीलर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सामूहिक रूप से बीडीओ कार्यालय का घेराव करेंगे।

ये भी पढ़ें: Mumbai: दीवाली के दिन बुझा हास्य का सितारा, मशहूर अभिनेता असरानी का निधन

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!