रेलवे ट्रैक के पेन्ड्रॉल क्लिप खुला मिलने के मामले में जाँच करने रेल DSP पहुंचे Sahibganj

Railway DSP reached Sahibganj to investigate the case of the Pendral clip of the railway track being found open.

Sahibganj: कल्याणचक रेलवे लाइन के पास रेलवे ट्रैक का पेन्ड्रॉल क्लिप खुला मिलने की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। शनिवार को धनबाद रेल डीएसपी जयगोविंद प्रसाद गुप्ता ने साहिबगंज में पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच की।

डीएसपी गुप्ता ने साहिबगंज रेल थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह और आरपीएफ अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की जांच प्रगति का विवरण लिया। उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। डीएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से यह शरारती तत्वों की हरकत प्रतीत होती है, लेकिन सटीक कारण का पता लगाने के लिए पूरी जांच जारी है।

डीएसपी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने थाना प्रभारी को दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आरपीएफ और जीआरपी के बीच समन्वय और गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया।

मीडिया से बातचीत में डीएसपी ने कहा कि ट्रैक के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या आरपीएफ को दें। मौके पर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, एएसआई मुस्तक अहमद और कई आरपीएफ अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: साहब ने ही बनाया नियमों का माखौल: बिना हेलमेट और मोबाइल पर बात करते बुलेट पर निकले Sahibganj के दो वरीय अधिकारी

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!