Ranchi: 18 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार अभियान

Ranchi: Your Scheme – Your Government – ​​Your Door campaign will run from November 18 to December 15.

Ranchi: झारखंड सरकार ने इस वर्ष भी राज्यव्यापी जनकल्याण कार्यक्रम आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। यह अभियान 18 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक चलेगा। मुख्य सचिव जल्द ही सभी वरिष्ठ अधिकारियों, प्रमंडलीय आयुक्तों और उपायुक्तों को कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित आधिकारिक निर्देश जारी करेंगे। सरकार ने कार्यक्रम की तिथि 14 नवंबर को घाटशिला उपचुनाव के परिणाम और 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस को ध्यान में रखते हुए तय की है।

वहीं, 15 दिसंबर तक इसे समाप्त करने का कारण क्रिसमस पर्व की तैयारी बताया गया है। इस अवधि में प्रत्येक पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां आमजन को राज्य की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि योजनाओं को सैचुरेशन मोड में लागू किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए। प्राप्त शिकायतों का ऑन-स्पॉट निवारण भी किया जाएगा।

शिविरों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना समेत कई योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे और निस्तारित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में कल्याण मंच बनाया जाएगा। आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाएं, वन पट्टा आवेदन, धोती-साड़ी वितरण जैसी गतिविधियां होंगी। वहीं, स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र और साइकिल क्रय के लिए चेक भी दिए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि अभियान के माध्यम से योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें: Jamshedpur पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान–सुजीत सिन्हा गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार, कारोबारी के घर फायरिंग मामले का पर्दाफाश

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!