Jharkhand में ठंड ने दी दस्तक, पाकुड़ और साहिबगंज में मध्यम ठंड का एहसास, कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी

Cold wave hits Jharkhand, Pakur and Sahibganj experience moderate chill, cold wave warning issued in several districts
  • अगले दो दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट, उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन

Sahibganj: झारखंड (Jharkhand) में मौसम ने करवट ले ली है और अब ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, 10 से 15 नवंबर के बीच झारखंड में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। आने वाले दो दिनों में राज्य के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक घटने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 10 और 11 नवंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, गुमला और लोहरदगा जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 10°C तक गिर सकता है। वहीं 12 से 13 नवंबर के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 10 से 11°C के बीच रहने का अनुमान है।

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में दिन का मौसम शुष्क और साफ रहेगा, जबकि सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है। पश्चिमी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे जिलों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है, जिससे ठंड बढ़ रही है।

देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिलों में हल्की से मध्यम ठंड का एहसास रहेगा। पिछले 24 घंटे में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8°C, जबकि गढ़वा में न्यूनतम तापमान 9.6°C रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।

ये भी पढ़ें: Sahibganj सदर अस्पताल के बगल से चाय की चुस्की लेकर निकल गए स्वास्थ्य मंत्री!

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!