आईसीयू में घुसा सियार, Dhanbad मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था उजागर

A jackal enters the ICU, exposing Dhanbad Medical College's security system.

Dhanbad: धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में मंगलवार तड़के सुरक्षा व्यवस्था की पोल तब खुल गई, जब अचानक एक सियार अस्पताल के सबसे संवेदनशील हिस्से सर्जिकल आईसीयू तक पहुंच गया। करीब चार बजे हुई इस घटना ने न सिर्फ मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को दहशत में डाल दिया, बल्कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को भी सामने ला दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सियार बिना किसी रोक-टोक के मुख्य गेट से इमरजेंसी बिल्डिंग में दाखिल हुआ और सीधे कॉरिडोर पार करता हुआ सर्जिकल आईसीयू तक जा पहुंचा। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी सुरक्षाकर्मी ने उसे देख नहीं पाया। अंदर पहुंचकर सियार आईसीयू के एक बेड के नीचे अंधेरे में छिप गया। तभी एक इमरजेंसी कर्मी की उस पर नजर पड़ी और उसने तुरंत स्टाफ को सूचित किया।

अफरा-तफरी के माहौल में कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइट ऑन करवाते हुए सावधानी से सियार को बाहर निकालने की कोशिश की। कुछ मिनटों की मशक्कत के बाद जानवर को आईसीयू से बाहर भगाया गया और वह उसी रास्ते से मुख्य गेट पार कर अस्पताल परिसर से निकल गया।

घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह कि एक जंगली जानवर कैसे बिना रोक-टोक अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग और फिर आईसीयू जैसी महत्वपूर्ण यूनिट तक पहुंच गया? बाहरी तैनाती, मुख्य गेट की निगरानी और कॉरिडोर सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अगर सुरक्षा पुख्ता होती तो ऐसी घटना संभव नहीं थी। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले की समीक्षा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: विधायक मो. ताजउद्दीन ने जगमगाया राजमहल, 80 सोलर हाई मास्ट लाइटों का शुभारंभ

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!