Pakur: जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम का भव्य शुभारंभ किया गया। पाकुड़ एवं साहिबगंज जिलों के युवाओं को पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया रणनीति और संवाद कौशल के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर संगठन की मीडिया टीम से जोड़ने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने यह पहल की है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य संयोजक अनील ओझा और इकरारूल हसन ने किया। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा निखरने के साथ-साथ उन्हें समाज के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का अवसर मिलेगा।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पाकुड़ कुमार सरकार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष साहिबगंज बरकतुल्लाह खान, प्रदेश महासचिव उदय लखवानी, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रवक्ता मुख्तार हुसैन और समन्वयक अश्विन सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने युवाओं से आग्रह किया कि वे आगे आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और मीडिया के क्षेत्र में नई पहचान बनाएं।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: कागजात नहीं मिलने पर बेलभदरी मौजा का पत्थर क्रशर सील









