Sahibganj: पिण्ड्रारी पुल के पास लूटपाट में युवक को गोली मारने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sahibganj: Two Accused Arrested in Case of Youth Shot During Robbery Near Pindrari Bridge

Sahibganj: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पिण्ड्रारी पुल के पास युवक को गोली मारकर लूटपाट करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे पोलमा गांव निवासी 26 वर्षीय अनिल बेसरा स्टेशन जाने के दौरान पिण्ड्रारी पुल के पास अज्ञात अपराधियों का शिकार हो गया था। अपराधियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया और उसके पास मौजूद नगद राशि व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद घायल अनिल बेसरा के फर्दबयान पर जिरवाबाड़ी थाना में कांड संख्या 69/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर घटना का सफल उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने इस कांड में संलिप्त दो आरोपियों पोलमा निवासी किशुन हॉसदा (55 वर्ष) और उसके पुत्र भीम हॉसदा (करीब 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

Sahibganj: Two Accused Arrested in Case of Youth Shot During Robbery Near Pindrari Bridge

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन देशी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में अन्य अपराधियों की भी संलिप्तता है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में नगर प्रभाग के पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना के अवर निरीक्षक शशि सिंह और पंकज वर्मा, सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र बैठा, अशद अली एवं संजय कुमार सहित सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Hazaribagh Journalist Attack: मंत्री के सामने पत्रकारों पर हमला, विरोध में एकजुट हुआ पूरा मीडिया जगत

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!