Pakur में सनसनी, नशे में बेटे ने हसुआ से की पिता की हत्या, रातभर शव के पास बैठा रहा

Sensation in Pakur: Drunken Son Murders Father with a Sickle, Sat Beside the Body All Night

Pakur: पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किताझोर गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्‍या कर दी। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय दिवाकर सरदार के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे अनूप सरदार को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी अनूप सरदार ने किसी बहाने से अपने पिता को घर बुलाया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अनूप ने हसुआ से अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पूरी रात शव के साथ घर में ही मौजूद रहा।

Sensation in Pakur: Drunken Son Murders Father with a Sickle, Sat Beside the Body All Night

घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब आरोपी अपनी पत्नी और बेटियों के पास पहुंचा, जो अलग किराए के मकान में रहती हैं। वहां से वह अपनी एक बेटी को लेकर उस घर पहुंचा जहां हत्या की गई थी। घर के अंदर संदिग्ध हालात देखकर बेटी घबरा गई और पड़ोसियों को जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पोती वर्षा सरदार ने बताया कि उसके पिता अनूप सरदार शराब के आदी हैं और अक्सर घर में मारपीट किया करते थे। उसने बताया कि घटना वाले दिन भी उसके पिता ने दादा को घर बुलाया था और बाद में उनकी हत्या कर दी। वर्षा ने कहा कि सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद उसने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार अनूप का व्यवहार लंबे समय से हिंसक था। शराब की लत और मारपीट से परेशान होकर उसकी पत्नी और पाँच बेटियाँ अलग किराए के मकान में रहने लगी थीं। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि कुछ वर्ष पहले अनूप ने अपनी पत्नी को जलाने की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: पारदर्शिता और जवाबदेही पर मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari का जोर, पहली प्रशासनिक बैठक में अफसरों को सख्त संदेश

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!