Sahibganj: साहिबगंज जिला मुख्यालय में अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार को नगर थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। नगर थाना क्षेत्र स्थित गोपाल पुल के समीप चलाए गए इस अभियान में आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई।
जांच अभियान नगर थाना के एसआई उमेश प्रसाद के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस दौरान पुलिस ने टोटो, बाइक, निजी चारपहिया एवं कमर्शियल वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं अन्य जरूरी कागजात की जांच की गई।

मौके पर मौजूद एसआई उमेश प्रसाद ने बताया कि साहिबगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से इस तरह का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया गया।
ये भी पढ़ें: Ranchi: दो साल बाद जेल से बाहर आए आलमगीर आलम, पत्नी निसात आलम और पोते ने किया भावुक स्वागत








