Sahibganj: कूड़ा उठाने के दौरान सफाई कर्मी को लगा करंट, सदर अस्पताल में भर्ती

Sahibganj: Sanitation Worker Electrocuted While Collecting Garbage; Admitted to Sadar Hospital

Sahibganj: नगर परिषद के सफाई कर्मी मनोज मलिक शुक्रवार को कूड़ा उठाने के दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शहर के बंगाली टोला स्थित तिलकधारी कुआं के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद अन्य नगर परिषद कर्मियों ने उन्हें बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद का ट्रैक्टर क्षेत्र में कचरा उठाने पहुंचा था। इसी दौरान कूड़ा उठाते समय इस्तेमाल की जा रही कुदाल पास स्थित बिजली पोल से सट गई, जिससे करंट प्रवाहित हो गया और सफाई कर्मी मनोज मलिक अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। बताया गया कि मनोज मलिक झरना कॉलोनी निवासी हैं और नगर परिषद में दैनिक भत्ता पर कार्यरत हैं।

सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. केशव कृष्णा ने बताया कि मनोज मलिक को गंभीर रूप से करंट लगा है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद Rifat Praveen सदर अस्पताल पहुंचीं और घायल कर्मी का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए मनोज मलिक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री Hemant Soren से मिले पूर्व मंत्री Alamgir Alam, तस्वीर सामने आते ही तेज हुई राजनीतिक चर्चाएं

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!