Sahibganj: आलमगीर आलम के स्वागत को लेकर कांग्रेस में उत्साह, कोटालपोखर में बनी भव्य तैयारी की रणनीति

Sahibganj: Enthusiasm within the Congress party over Alamgir Alam's welcome; strategy for grand preparations finalized in Kotalpokhar.

Sahibganj/Kotalpokhar: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं पाकुड़ विधानसभा के पूर्व विधायक Alamgir Alam के सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके गृह क्षेत्र आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी को लेकर शुक्रवार को कोटालपोखर पंचायत क्षेत्र के सियुली डांगा स्थित कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विकास सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम 23 मई 2026 को शाम करीब 4 बजे अपने स्थायी निवास इस्लामपुर पहुंचेंगे। यह सूचना मिलते ही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने बैठक में उनके स्वागत को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार की।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगभग दो वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अपने पूर्व विधायक और नेता के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे लंबे समय से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे थे और अब जमानत मिलने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है।

Sahibganj: Enthusiasm within the Congress party over Alamgir Alam's welcome; strategy for grand preparations finalized in Kotalpokhar.

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विकास सिंह ने की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर, कोटालपोखर पंचायत अध्यक्ष रंजीत भंडारी, बिनोद घोष, नसीम मंसूरी, अजय साह, राजेश साह और रब्बानी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ता कोटालपोखर के शांति चौक पर एकत्रित होंगे और उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: बिन्दूधाम टियोटोला में नए ट्रांसफार्मर से लौटी बिजली, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!