Sahibganj: लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश, जिरवाबाड़ी थाना पहुंचे सर्किल इंस्पेक्टर अमित गुप्ता

Sahibganj: Directive Issued for Speedy Disposal of Pending Cases; Circle Inspector Amit Gupta Visits Jirwabari Police Station.

Sahibganj: अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर सर्किल इंस्पेक्टर Amit Gupta ने शनिवार को जिरवाबाड़ी थाना का निरीक्षण कर केस रिव्यू किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबे समय से लंबित पड़े आपराधिक मामलों की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सर्किल इंस्पेक्टर अमित गुप्ता ने कहा कि पुराने लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। समीक्षा के दौरान केसों की प्रगति, अनुसंधान की स्थिति तथा लंबित रहने के कारणों की जानकारी ली गई। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को तेजी से कार्रवाई करते हुए मामलों के निष्पादन में आवश्यक तत्परता बरतने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: दो वर्षों बाद बरहरवा पहुंचे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!