Sahibganj: राजमहल-उधवा में बिजली और पेयजल संकट पर सक्रिय हुए विधायक एमटी राजा, विभागों से त्वरित समाधान की मांग

Sahibganj: MLA MT Raja takes action on electricity and drinking water crisis in Rajmahal-Udhwa; demands immediate solutions from concerned departments.

Sahibganj: राजमहल विधानसभा क्षेत्र में बिजली और पेयजल संकट को लेकर विधायक Mohammad Tajuddin उर्फ़ MT Raja ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से मुलाकात कर त्वरित समाधान की मांग उठाई है। विधायक ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक से मिलकर राजमहल एवं उधवा प्रखंड में लो वोल्टेज, जर्जर बिजली तार और ट्रांसफार्मर की समस्या से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि राजमहल और उधवा क्षेत्र आज भी कई स्थानों पर पुराने एवं जर्जर तारों के सहारे विद्युत आपूर्ति पर निर्भर हैं, जिससे लोगों को लगातार लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या झेलनी पड़ रही है। विधायक ने दियारा क्षेत्र में नए एलटी केबल और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि कई जगहों पर छोटे ट्रांसफार्मर की जगह बड़े ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, लेकिन पुराने तारों के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने लगभग 15 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने तथा मेन पावर बढ़ाने की मांग भी विभाग के समक्ष रखी।

विधायक ने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति और लो वोल्टेज से किसान, छात्र, छोटे व्यापारी और आम उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, इसलिए जल्द समाधान आवश्यक है। विभागीय अधिकारियों ने उनकी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।

वहीं दूसरी ओर विधायक एमटी राजा ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव से मुलाकात कर राजमहल विधानसभा क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। विधायक ने राजमहल प्रखंड के तीनपहाड़ तथा उधवा प्रखंड के पहाड़ गांव जैसे ड्राई जोन क्षेत्रों में लगभग 30 एचवाईडीटी बोरिंग कराने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

इसके अलावा उन्होंने विशेष मरम्मत अभियान चलाकर बंद पड़े 250 चापानलों को पुनः चालू कराने तथा 350 चापानलों के खराब पाइप बदलकर उन्हें सुचारू रूप से संचालित करने की मांग भी की। विभागीय सचिव ने इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: झूमावती हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न, 15 यूनिट रक्त संग्रह

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!