Sahibganj: बकरीद को लेकर बरहरवा थाना में शांति समिति की बैठक, अफवाहों से बचने की अपील

Sahibganj: Peace Committee Meeting Held at Barharwa Police Station Ahead of Eid-ul-Adha; Appeal Issued to Avoid Rumors

Sahibganj/Barharwa: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बरहरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने समाज के सभी वर्गों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट साझा करने से बचें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने का आग्रह किया।

एसडीपीओ ने बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह को संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने, लगातार गश्त करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने त्योहार के दौरान बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित विभागों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बरहरवा वासियों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद के अवसर पर सभी व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन दो दिनों तक ग्रुप को “ओनली एडमिन” मोड में रखें, ताकि अफवाहों और भ्रामक संदेशों पर रोक लगाई जा सके।

बैठक में प्रखंड उप प्रमुख अब्दुल कादिर, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार भगत, कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, कुशमाकर तिवारी, दिलीप डोकानियां, नैहाल अख्तर, उत्तम भगत, थॉमस रॉबर्ट, मोहम्मद इकबाल, अनंत लाल भगत, मनोहर चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: बकरीद को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर सख्त रोक

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!