Sahibganj: भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए राहत बना व्यवसायी संघ, सैकड़ों लोगों को पिलाया ठंडा पानी

Sahibganj: Business Association Becomes a Source of Relief for Travelers Amidst Scorching Heat; Serves Cold Water to Hundreds of People

Sahibganj: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच जिला व्यवसायी संघ ने गुरुवार को मानवीय पहल करते हुए शहर के पश्चिमी फाटक पर पेयजल वितरण शिविर का आयोजन किया। इस दौरान साप्ताहिक हाट आने-जाने वाले राहगीरों, महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को बोतलबंद पेयजल उपलब्ध कराया गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

पश्चिमी फाटक पर लगाए गए शिविर में दिनभर राहगीरों की आवाजाही बनी रही। तेज धूप और उमस भरे मौसम में ठंडा पानी मिलने से लोगों ने राहत महसूस की और इस जनहितकारी पहल के लिए जिला व्यवसायी संघ के प्रति आभार व्यक्त किया। संघ के सदस्यों ने सैकड़ों लोगों के बीच पेयजल का वितरण कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।

इस अवसर पर व्यवसायी संघ के नवीन भगत ने कहा कि संस्था हमेशा व्यापारी हितों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करती रही है। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जनहित में यह पहल की गई है, ताकि राहगीरों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि गर्मी का प्रकोप इसी प्रकार जारी रहा तो भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान संघ के सदस्यों ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की भी सलाह दी। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में व्यवसायियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

मौके पर सुनील भरतिया, अनूप सिंह, अंकित केजरीवाल, जाहिद खान, अजय कुमार डोकानिया, सोनेलाल गुप्ता, शुभम कुमार पोद्दार, अनिल कुमार सिंह, गौरव कुमार अग्रवाल, मो. तनवीर, राजेश चिरानिया, रवि सिंह अजमानी, शुभम तिवारी, सोनू कुमार, वैभव बिनय, नानू एवं विकास गुप्ता सहित कई व्यवसायी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सेवा और सहयोग की भावना का वातावरण देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: 43वें जिला स्थापना महोत्सव की तैयारियां तेज, मैराथन, साइकिल रैली और 43 पौधारोपण कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[the_ad_group id="2049"]

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!