Sahibganj: मुहर्रम को लेकर तालझारी में प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च

Sahibganj: Administration on alert in Taljhari ahead of Muharram; flag march conducted in sensitive areas.

Sahibganj: जिले में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम तालझारी प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

बीडीओ सह अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद एवं थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च धनवाद भट्टा, महाराजपुर, मोती झरना, डाक बंगला सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना बनाए रखने का आग्रह किया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों को भरोसा दिलाया गया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्काल सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी।

Sahibganj: Administration on alert in Taljhari ahead of Muharram; flag march conducted in sensitive areas.

बीडीओ सह अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद ने कहा कि मुहर्रम सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व है। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से प्रशासन का सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुहर्रम को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की, ताकि पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय के अलावा एसआई रामसिंह बारपाई, मनीष रंजन, ददुराय मुंडा, बब्बन कुमार, प्रधान टुडू सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जाएगी और कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Barharwa के अगलोई में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का जनसंवाद कार्यक्रम, जनता के समर्थन पर हुए भावुक

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!