Ranchi: JharGov TV का सोशल मीडिया अकाउंट फिर एक बार हुआ हैक

Ranchi: झारखंड राज्य में साइबर ठगी (Cyber ​​Fraud) व हैकिंग (Hacking) पर रोक लगा पाने में झारखंड की सरकार असफल रही है। साइबर अपराध पर सरकार के बड़े दावों के बाद भी आये दिन लोग साइबर ठगी और हैकिंग का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला सरकार द्वारा अधिकृत सोशल मीडिया अकॉउंट के पुनः एक बार हैक होने का है।

झारखंड सरकार के अधिकृत सरकारी ब्राडकास्टिंग चैनल JharGov TV का फैसबुक एकाउंट फिर एक बार हैक कर लिया गया है। जुलाई 2023 में भी JharGov TV का फैसबुक एकाउंट हैक कर लिया गया था। दोबारा हैकिंग के बाद 24 और 25 सितंबर 2024 को JharGov TV के फेसबुक पेज में रील्स पोस्ट किया गया है। वहीं हैकर द्वारा 28 सितंबर 2024 को JharGov TV के फेसबुक पेज का नाम बदलकर Gaming with Maria कर दिया गया है। संभव है कि हैकर द्वारा इसका पासवर्ड व मोबाइल नंबर चेंज कर दिया गया है।

झारखंड सरकार के आइटी विभाग द्वारा सरकारी कार्यक्रमों व सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए JharGov TV की स्थापना की गयी है। JharGov TV का यूट्यूब चैनल के अलावे फेसबुक, एक्स व इंस्टाग्राम पर भी एकाउंट है। जहां मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के कार्यक्रम नियमित रूप से प्रसारित किये जाते हैं।  योजनाओं की जानकारी आदि भी इसके माध्यम से दी जाती है।

JharGov TV के संचालक अरुण प्रकाश ने बताया की मामले को लेकर साइबर विभाग में शिकायत की गयी है। साइबर टीम फेसबुक पेज को रिकवर करने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: नेपाल में बारिश के कारण कोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से हाई अलर्ट

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!