Sahibganj: बाढ़ को लेकर आपदा प्रबंधन की वर्चुअल बैठक संपन्न

Sahibganj: अपर समाहर्ता गौतम भगत के अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति एवं उत्पन्न महामारी की रोकथाम हेतु पूर्व तैयारी व आपदा प्रबंधन अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की। अपर समाहर्ता ने सर्वप्रथम दोनों अनुमंडल के बाढ़ की वर्तमान स्थिति कि जानकारी ली। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया की बाढ़ के पानी में नियंत्रण कमी आ रही है जिससे हालात अच्छे बने हुए हैं। बाढ़ के दौरान ग्रामीणों के बीच वितरण किए गए खाद्य समाग्रियों के रिपोर्ट के विषय में जानकारी ली एवं कहा कि वितरण  हेतु खाद्य समाग्रियों की जरुरत हो तो वह अधोहस्ताक्षरी को डिमांड प्रतिवेदन समर्पित करें।

अपर समाहर्ता ने  बताया कि बाढ़ के पानी से होने वाले मुख्य स्वास्थ्य जोखिम जल-जनित बीमारियों का संक्रमण हैं। बाढ़ के पानी के संपर्क में आने से पेट की बीमारी, घाव और त्वचा में संक्रमण और चकत्ते हो सकते हैं। बाढ़ के पानी के संपर्क में आए दूषित फल और सब्ज़ियाँ खाने से भी बीमारी हो सकती है। अपर समाहर्ता सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा वह अपने क्षेत्र में नजर बनाए रखेंगे ताकि कोई  घटना न हो।

बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के से माध्यम सदर अनुमंडल पदाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार, राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी कपिल कुमार, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Hazaribagh: PM Modi के दौरे से पहले उग्रवादियों ने बड़ी घटना को दिया अंजाम, 5 हाइवा फूंका

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!