Sahibganj: बेतोना पहाड़ के ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए उपायुक्त

Sahibganj: मंडरो प्रखंड के बेतोना पहाड़ का उपायुक्त हेमंत सती ने निरीक्षण किया और स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

  • ग्रामीणों की समस्याओं से हुए अवगत

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने संपूर्ण बेतोना पहाड़ का दौरा किया और स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने उन्हें क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों की कमी, पेयजल की दिक्कत, सड़कों की जर्जर स्थिति, आवास निर्माण में आ रही समस्याएं, पशुपालन और रोजगार के अवसरों की कमी जैसी कई समस्याओं से अवगत कराया।

  • विभिन्न विभागों को दिए निर्देश

ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बेतोना पहाड़ में आंगनबाड़ी केंद्र ना होने के कारण वहां के बच्चों को आसपास के गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ा जाएगा। वहीं, पेयजल समस्या को दूर करने के लिए पीएचईडी विभाग को गांव में डीप बोरिंग और अन्य जल स्रोतों के जरिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

  • पशुपालन और रोजगार के लिए योजनाओं का लाभ

उपायुक्त हेमंत सती ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को ‘दो गाय योजना’ और बकरा पालन योजना का लाभ देने का निर्देश दिया। इसके अलावा, गांव के 18 से 35 वर्ष के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़कर रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

  • बिरसा हरित ग्राम योजना का लाभ मिलेगा

पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने पूरे गांव को ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’ के तहत शामिल करने का निर्देश दिया। इसके तहत ग्रामीणों को वृक्षारोपण के लिए सहायता दी जाएगी, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और जलवायु संतुलन बना रहेगा।

  • समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन

निरीक्षण के अंत में उपायुक्त हेमंत सती ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन जल्द से जल्द किया जाए, ताकि ग्रामीणों को समय पर लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bulldozer Action in Barharwa: श्रीकुंड में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दर्जनों दुकान किया गया खाली

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!