Sahibganj: तीनपहाड़ मे रात के समय बिजली मे हो रही है कटौती

There is a power cut in Teenpahar at night

Sahibganj: इन दिनों उमस भरी गर्मी में बिजली आँख मिचौली खेल रही है। उसका जीता जागता उदाहरण तीनपहाड़ व आस पास गाँव में देखी जा रही है। इधर कड़ाके की धूप ने लोगो को घर बहार निकलने पर मुश्किल किया है, दूसरी तरफ इस विभीषण गर्मी में बिजली लोगो का साथ नही दे रही है। बिजली नही मिलने से लोग घर पर सुकून से नही रह पा रहे है। लोगो को भीषण गर्मी में बिजली कट-कट कर मिल रही है।

ज्ञात हो कि विधुत उपकेंद्र तीनपहाड़ से राजमहल, बभनगामा, बोरियो, तालझारी, बाकुड़ी सहित तीनपहाड़ को मिलकर छह फीडर को बिजली आपूर्ति की जाती है। जिसमे सभी फीडरों को रात के समय पर्याप्त बिजली सही से नही मिल पा रही है। रात के समय पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्रों को बिजली नही रहने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नही रहने से कई घर अंदरे मे है। बिजली नही रहने पर लोगो को अपने घरों के बहार ब्रांडे मे सोना पड़ रहा है। गर्मी आते ही एक तरफ लोग धूप से परेशान है तो साथ रात मे बिजली के चलते लोग सकून से सो भी नही पा रहे है। लोगो की समस्या का समाधान आखिकार करे तो करे कौन, लोग मन ही मन कोसते हुए रह जाते है।

ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में पहुँच बढ़ाते हुए, Spark Capital PWM ने Lucknow और Kanpur में शुरू किया नया ऑफिस

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!