Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती ने किया साहेबगंज मंडल कारा का औचक निरीक्षण

Deputy Commissioner Hemant Sati did a surprise inspection of Sahebganj Divisional Jail

Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती ने साहेबगंज स्थित मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारा की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, कैदियों की दिनचर्या, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया।

उपायुक्त ने कारा के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करते हुए कैदियों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कारा प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कैदियों को समय पर भोजन, स्वास्थ्य जांच एवं मानसिक परामर्श जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। साथ ही जेल परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर मंडल कारा अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए सुधारात्मक सुझाव भी दिए और कारा प्रशासन को कैदियों के मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशील रहने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें: Ranchi: ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में कई ठिकानों पर छापेमारी

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!