Delhi: हेमंत सोरेन से रघुवर दास ने की मुलाकात, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता

Delhi: Raghuvar Das met Hemant Soren, expressed concern about Shibu Soren's health

Ranchi/Delhi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने मुलाकात की। यह मुलाकात देश की राजधानी दिल्ली में हुई, जहां इन दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के उपचार को लेकर रुके हुए हैं। मुलाकात के दौरान रघुवर दास ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, “बाबा बैद्यनाथ से मैंने प्रार्थना की है कि दिशोम गुरु जल्द स्वस्थ हों और फिर से झारखंड की सेवा में जुटें।”

इससे पहले पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे थे और शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

उल्लेखनीय है कि 83 वर्षीय शिबू सोरेन बीते दो हफ्तों से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी लगातार पिता की देखरेख के लिए दिल्ली में डटे हुए हैं। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने वे कुछ समय के लिए रांची आए थे, लेकिन उसके बाद पुनः दिल्ली लौट गए।

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर पूरे राज्य में चिंता का माहौल है। सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि देशभर से कई दिग्गज नेता उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी गंगा राम अस्पताल जाकर उनका कुशलक्षेम पूछ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक्स हैंडल हैक, CM Hemant Soren ने दी जानकारी

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!