Moradabad में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का भव्य शोरूम लॉन्च

Grand showroom launch of Kisna Diamond and Gold Jewellery in Moradabad

Moradabad (UP), 13 जुलाई 2025: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश में अपने 17वें एक्सक्लूसिव शोरूम और देशभर में 83वें शोरूम का मुरादाबाद में भव्य शुभारंभ किया। यह नया शोरूम शहर के प्रमुख कांठ रोड पर स्थित है। उद्घाटन समारोह में हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री घनश्याम ढोलकिया, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, और मुरादाबाद के विधायक श्री रितेश गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

फेस्टिव सीज़न को ध्यान में रखते हुए, ब्रांड ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स की घोषणा की है, डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में फ्लैट 50% की छूट, गोल्ड ज्वेलरी पर 20% की छूट, और ICICI बैंक के कार्ड धारकों को 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है (नियम एवं शर्तें लागू)।

इस अवसर पर श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा,

“मुरादाबाद एक तेजी से उभरता बाज़ार है। यहां उपस्थिति से न केवल हमारा रिटेल नेटवर्क मज़बूत होगा, बल्कि हम ग्राहकों से अपने रिश्तों को भी और गहराई देंगे। हमारा विज़न ‘हर घर किसना’ है, और हम चाहते हैं कि हर महिला के डायमंड ज्वेलरी का सपना साकार हो।”

किसना के डायरेक्टर श्री पराग शाह ने बताया,

“मुरादाबाद शोरूम पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक भव्यता का संगम है। यह ग्राहकों को एक समृद्ध और यादगार खरीदारी अनुभव प्रदान करता है। जैसे-जैसे फेस्टिव सीज़न नज़दीक आ रहा है, हम सभी ग्राहकों को आमंत्रित करते हैं कि वे हमारे एक्सक्लूसिव कलेक्शन और आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाएं।”

Grand showroom launch of Kisna Diamond and Gold Jewellery in Moradabad

मित्तल परिवार, जो मुरादाबाद शोरूम के फ्रेंचाइज़ी पार्टनर हैं, ने कहा,

“किसना की डिज़ाइन रेंज, वैल्यू-ऐडेड सेवाएं और कंज़्यूमर-फर्स्ट अप्रोच मुरादाबाद के ग्राहकों को एक खास अनुभव देंगी। हमें विश्वास है कि यह शोरूम त्योहारों के साथ-साथ रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए भी पहली पसंद बनेगा।”

सामाजिक दायित्व भी निभाया

ब्रांड की सामाजिक प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए, लॉन्च कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर और जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण जैसे सामाजिक कार्य भी आयोजित किए गए।

ये भी पढ़ें: Delhi: हेमंत सोरेन से रघुवर दास ने की मुलाकात, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!