Pakur: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 2025 के तहत किया गया मूल्यांकन, बेहतर प्रदर्शन वाली पंचायतों को मिलेगा सम्मान

Pakur: Evaluation done under Swachh Bharat Mission Gramin 2025, Panchayats with better performance will be honored

Maheshpur (Pakur): जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को महेशपुर प्रखंड की धर्मखापाड़ा पंचायत अंतर्गत चाप गांव और हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत केंदुआ गांव का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सर्वेक्षण टीम ने गांवों की समग्र स्वच्छता स्थिति का मूल्यांकन किया, जिसमें स्कूल परिसर की साफ-सफाई, सूखा एवं गीला कचरा निस्तारण व्यवस्था, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, छात्र-छात्राओं के लिए पृथक शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय, भस्मक का निर्माण, कंपोस्ट पिट, सोख्ता गड्ढा, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन आदि का गहन अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त, व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर MIS (मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम) के आधार पर निर्मित घरेलू शौचालयों की स्थिति और उपयोगिता की भी समीक्षा की गई।

इस मौके पर भारत सरकार द्वारा नियुक्त स्वतंत्र एजेंसी एकेडमिक स्टडीज मैनेजमेंट (ASM) के प्रतिनिधि एवं सर्वेक्षणकर्ता श्री स्माइल अंसारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ के कार्यपालक अभियंता श्री आनंद प्रसाद सिंह, जिला IEC समन्वयक इमरान आलम, कनीय अभियंता श्री सुवेंदु मिश्रा, जल सहिया पिंकी माल सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिन पंचायतों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा, उन्हें जल शक्ति मंत्रालय द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Pakur: विधायक हेमलाल मुर्मू ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, वोटर लिस्ट से नाम हटाकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहा आयोग

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!