Katni में संपन्न हुई अपना दल (एस) की कार्यकर्ता बैठक, सदस्यता अभियान को मिली गति

Apna Dal (S) workers meeting concluded in Katni, membership campaign gained momentum
  • लक्ष्य 2028 को लेकर पार्टी ने तेज किया संगठन विस्तार, ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठा

Katni, 15 जुलाई 2025: अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को कटनी में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. बी.के. पटेल ने की, वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल उपस्थित रहे। बैठक में राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

आर.बी. सिंह पटेल ने कहा, “अपना दल (एस) का लक्ष्य है कि 2028 तक मध्य प्रदेश में यह दलित, शोषित और वंचितों के लिए एक सशक्त राजनीतिक विकल्प बने। हमारा प्रयास है कि पार्टी प्रदेश में तीसरा सबसे बड़ा राजनीतिक दल बने।” उन्होंने राज्य सरकार से ओबीसी को 27% आरक्षण देने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग भी दोहराई।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता मान सिंह बिसेन, सीता शरण सिंह, श्रीकांत पटेल, संतराम पटेल, प्रतिभा पटेल, जगदीश पटेल, विजय कुमार पटेल, संतोष पटेल, शेषबहादुर सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए पार्टी को उम्मीद है कि यह अभियान संगठन के विस्तार में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें: मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 172 लोगों पर FIR, 40 पुरुषों ने महिला बनकर लिया लाभ, CID करेगी जांच

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!