Godda: ललमटिया पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार सूर्या हांसदा, देवघर के मोहनपुर से दबोचा गया

Godda: Notorious Surya Hansda arrested by Lalmatia police, arrested from Mohanpur in Deoghar

Lalmatiya (Godda), 10 अगस्त: ललमटिया पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहा और कई आपराधिक मामलों में वांछित सूर्या हांसदा को आज देवघर के मोहनपुर से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार, सूर्या हांसदा कई गंभीर मामलों में संलिप्त था और पुलिस को उसकी तलाश कई महीनों से थी। गिरफ्तारी की जानकारी सूर्या हांसदा की मां ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की। उन्होंने दावा किया कि आज सुबह मोहनपुर से पुलिस ने उनके बेटे को पकड़ा है।

हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस मामले पर विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रेसवार्ता कर सकती है। इस गिरफ्तारी से इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: पूर्वी प्राणपुर में बाढ़ जैसे हालात, ग्रामीणों ने सरकारी मदद नहीं मिलने का लगाया आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र भी पानी में डूबा

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!