Pakur: जिले के 17 अभ्यर्थियों को मिला सहायक आचार्य पद का नियुक्ति पत्र

Pakur: 17 candidates of the district received appointment letter for the post of Assistant Professor

Pakur: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में सफल अभ्यर्थियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। वहीं 5 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री के हाथों रांची में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस तरह पाकुड़ जिले के कुल 17 अभ्यर्थियों को कक्षा 6 से 8 में गणित एवं विज्ञान विषय के लिए सहायक आचार्य पद की जिम्मेदारी मिली। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले 3 प्रारंभिक सेवानिवृत्त शिक्षकों और 1 माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक को शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, निदेशक आईटीडीए, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Pakur: डीसी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएँ, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!