Sahibganj: आस्था के महापर्व छठ को लेकर झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने जिला प्रशासन के साथ किया गंगा घाटों का निरीक्षण

Sahibganj: JMM Central Secretary Pankaj Mishra inspected the Ganga Ghats along with the district administration regarding the great festival of faith Chhath.

Sahibganj: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। गुरुवार को झामुमो केंद्रीय सचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने गंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है, इसलिए अतिरिक्त पुलिस बल, गोताखोरों और आपदा प्रबंधन दल को पूरी तरह सतर्क रखा जाएगा।

Sahibganj: JMM Central Secretary Pankaj Mishra inspected the Ganga Ghats along with the district administration regarding the great festival of faith Chhath.

वहीं विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने कहा कि,

“छठ हमारी संस्कृति और लोक आस्था से जुड़ा महापर्व है, इसलिए श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

उन्होंने सफाई कर्मियों को घाटों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि जिले के सभी प्रमुख घाटों पर बैरियर, टॉवर लाइट, मेडिकल कैंप और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की जा रही है। नियंत्रण कक्ष से हर घाट की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी।

“छठ व्रतियों की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन पूरी तरह तैयार है।”अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज

ये भी पढ़ें: Sahibganj में खनन पट्टों के बंटवारे में बड़ा खेल, कार्यालय ने नियमों का उल्लंघन कर जारी किये पट्टे, सीएजी रिपोर्ट ने खोली पोल

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!