Sahibganj: डीहारी पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

Sahibganj: Police Conduct Vehicle Checking Drive Near Dehari Petrol Pump

Sahibganj: जिले में कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नज़र आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार की देर शाम लगभग 8 बजे मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा डीहारी पेट्रोल पंप के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मुफस्सिल थाना के एएसआई दाऊद किस्कू ने किया।

वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने बाइक, टोटो, स्कॉर्पियो समेत अन्य छोटे-बड़े वाहनों को रोककर उनके आवश्यक कागजातों की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों एवं यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों को सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं असामाजिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों और लोगों पर भी विशेष नजर रखी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति देखी गई।

मुफस्सिल थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं जरूरी कागजात साथ रखें ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: सुप्रीम कोर्ट से आलमगीर आलम को राहत मिलते ही जश्न में डूबे कांग्रेस कार्यकर्ता, शाहनवाज नासिर बोले- सच की हुई जीत

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!