Sahibganj: श्मशान घाट में वाटर कूलर लगाने की मांग, बोर्ड बैठक में रिफत प्रवीण ने उठाए कई जनहित मुद्दे

Sahibganj: Demand for Installation of Water Cooler at Cremation Ghat; Rifat Parveen Raises Several Public Interest Issues During Board Meeting

Sahibganj: साहिबगंज नगर परिषद की बोर्ड बैठक में वार्ड नंबर नौ की वार्ड पार्षद रिफत प्रवीण ने जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। बैठक के दौरान उन्होंने शहर के मुनीलाल श्मशान घाट में शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्यूरीफायर वाटर कूलर मशीन लगाने की मांग की।

रिफत प्रवीण ने अपने लेटर पैड के माध्यम से बोर्ड को अवगत कराया कि हिन्दू धर्म के अनुसार मुनीलाल श्मशान घाट शहर का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जहां अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वहां पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है। ऐसे में श्मशान घाट में प्यूरीफायर वाटर कूलर मशीन लगाए जाने से शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी और अनावश्यक खर्च से भी बचाव होगा।

Sahibganj: Demand for Installation of Water Cooler at Cremation Ghat; Rifat Parveen Raises Several Public Interest Issues During Board Meeting
रिफत प्रवीण, वार्ड पार्षद, वार्ड-9

इसके अलावा उन्होंने वार्ड क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट एवं वेपर लाइट लगाने, नाली निर्माण कराने तथा पूर्व में लगाए गए खराब चापाकलों की बोरिंग बढ़ाकर दोबारा चालू कराने की मांग भी रखी। वार्ड में पेयजल संकट को दूर करने के उद्देश्य से छह स्थानों पर जल मीनार निर्माण कराने का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया गया।

वार्ड पार्षद द्वारा उठाए गए इन जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा हुई और लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें: Sahibganj में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!