Dumka: मसलिया में JSLPS का विशेष अभियान, 17 PVTG महिलाओं को सखी मंडल से जोड़ा गया

Dumka: JSLPS Launches Special Drive in Masaliya; 17 PVTG Women Linked to Sakhi Mandals

Dumka: जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती पहाड़िया गांव आमगाछी पहाड़ में JSLPS की ओर से विशेष अभियान चलाकर PVTG समुदाय की महिलाओं को सखी मंडल से जोड़ने की पहल की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी, मसलिया के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य छुटी हुई महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आजीविका गतिविधियों एवं सामुदायिक संस्थाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

अभियान के दौरान महिलाओं को सखी मंडल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 17 महिलाओं को तीन नए सखी मंडलों में शामिल किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित दीदियों को JSLPS के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित जानकारी दी।

इस दौरान DDU-GKY के माध्यम से कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई, ताकि ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों से जुड़ सकें। अधिकारियों ने महिलाओं को संगठित होकर आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अभियान में शामिल सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र की सभी PVTG महिलाओं को शत-प्रतिशत सखी मंडलों से जोड़ना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं एवं सामुदायिक संस्थाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। कार्यक्रम में JSLPS के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे और ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें: किसानों के हक को लेकर भाजपा का Dumka में धरना, हेमंत सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

SANTOSH SINHA
Author: SANTOSH SINHA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!