Restructuring और Cluster System के खिलाफ ABVP का उग्र प्रदर्शन, Sahibganj में CM हेमंत सोरेन का पुतला दहन

ABVP Stages Fierce Protest Against Restructuring and Cluster System; CM Hemant Soren's Effigy Burnt in Sahibganj

Sahibganj: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से झारखंड सरकार की Restructuring एवं Cluster System नीति के विरोध में साहिबगंज महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ABVP कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्र हितों की रक्षा की मांग उठाई।

धरना-प्रदर्शन से पहले ABVP कार्यकर्ताओं और छात्रों ने साहिबगंज स्टेशन चौक से साहिबगंज महाविद्यालय तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान “छात्र विरोधी नीति वापस लो”, “Cluster System नहीं चलेगा” और “छात्र हितों के साथ खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों में सरकार की नई शिक्षा नीति को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ABVP के साहिबगंज विभाग संयोजक संजय दादा ने की। इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रोजीत साह एवं प्रदेश SFS सह-संयोजक गौरव कुमार सुमन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ABVP Stages Fierce Protest Against Restructuring and Cluster System; CM Hemant Soren's Effigy Burnt in Sahibganj

सभा को संबोधित करते हुए संजय दादा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू किया जा रहा Restructuring एवं Cluster System पूरी तरह छात्र-विरोधी और अव्यवहारिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत विद्यार्थियों को एक ही विषय की पढ़ाई के लिए अलग-अलग महाविद्यालयों में जाना पड़ेगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की यह व्यवस्था छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने के साथ उनकी पढ़ाई को भी प्रभावित करेगी।

प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रोजीत साह ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय छात्रों पर अव्यवहारिक प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षकों की कमी, संसाधनों की समस्या और छात्रों की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन इसके बजाय छात्रों को अलग-अलग कॉलेजों में भटकाने वाली व्यवस्था लागू की जा रही है।

ABVP Stages Fierce Protest Against Restructuring and Cluster System; CM Hemant Soren's Effigy Burnt in Sahibganj

वहीं प्रदेश SFS सह-संयोजक गौरव कुमार सुमन ने कहा कि यह नीति विशेष रूप से ग्रामीण एवं गरीब विद्यार्थियों के लिए नुकसानदायक साबित होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार इस नीति को वापस नहीं लेती है, तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में चरणबद्ध और उग्र आंदोलन करेगी।

धरना-प्रदर्शन के अंत में ABVP कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में प्रदेश छात्रा सह-संयोजक निधि सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अविनाश साह, जिला कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार, जिला केंद्र नगर मंत्री चंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Dumka में खरीफ कर्मशाला, किसानों को आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!