Sahibganj: देर रात एक्शन में जिरवाबाड़ी पुलिस, सघन वाहन जांच अभियान से मचा हड़कंप

Sahibganj: Jirwabari Police in Action Late at Night; Intensive Vehicle Inspection Drive Creates a Stir

Sahibganj: शहर में बढ़ती रात्री गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण को लेकर जिरवाबाड़ी पुलिस देर रात एक्शन मोड में नजर आई। शनिवार देर रात झरना कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने देर रात बेवजह घूमने वाले युवकों, मनचलों, नशेड़ियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की। वाहन चालकों के कागजातों की जांच के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी विशेष नजर रखी गई। इसके अलावा अवैध हथियार और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान को लेकर भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार रात्रि गश्ती बढ़ाई जा रही है। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

देर रात चले इस विशेष अभियान से असामाजिक तत्वों में हड़कंप देखा गया, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता और कार्रवाई की सराहना की।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: राजमहल-उधवा में बिजली और पेयजल संकट पर सक्रिय हुए विधायक एमटी राजा, विभागों से त्वरित समाधान की मांग

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!