Sahibganj: जयकारों से गूंजा शहर, मां बायसी स्थान से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, उमड़ी आस्था की जनधारा

Sahibganj: City Resounds with Chants – Grand Kalash Procession Sets Out from Maa Bayasi Sthan; Surge of Devotees

Sahibganj: शतचंडी महायज्ञ के शुभ अवसर पर रविवार को मां बायसी स्थान प्रांगण से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में माता-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों और भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा।

कलश यात्रा मां बायसी स्थान प्रांगण से प्रारंभ होकर बिजली घाट, ग्रीन होटल मोड़, चैती दुर्गा मंदिर, फाटक तथा एसडीओ कोठी मार्ग होते हुए औझा टोली घाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पवित्र जल भरा। इसके बाद सभी श्रद्धालु कलश लेकर पुनः मां बायसी स्थान प्रांगण लौटे, जहां महायज्ञ के धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ किया गया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से आगे बढ़ती रहीं, जबकि मार्ग भर श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते रहे। धार्मिक वातावरण ने पूरे शहर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर जुगनू पाठक, राजीव औझा, श्रीकांत औझा, आलोक औझा, कालू यादव, प्रेम लाल यादव सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें: Congress का तंज: सत्ता और पूंजीपति के गठजोड़ को दिया वेस्ट इंडिया कंपनी का नाम

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[the_ad_group id="2049"]

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!