11323 फीट की ऊंचाई फतह कर ऋषव ने बढ़ाया Sahibganj का मान, आईटीबीपी ट्रेकिंग अभियान में दिखाया साहस

Rishav brings honor to Sahibganj by scaling a height of 11,323 feet; displays courage during ITBP trekking expedition.

Sahibganj: जिले के युवा ऋषव कुमार सिंह ने हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र चितकुल में 11323 फीट की ऊंचाई तक सफल ट्रेकिंग कर साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ट्रेकिंग अभियान में ऋषव ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए सफलता हासिल कर साहिबगंज जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बीच आयोजित इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं माना जा रहा है। ऋषव कुमार सिंह ने अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक है। उन्होंने इस अवसर के लिए आईटीबीपी और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, सहयोग और उत्कृष्ट आयोजन ने इस चुनौतीपूर्ण अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऋषव की इस उपलब्धि पर राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रंजीत सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और साहस के बल पर न केवल कॉलेज बल्कि पूरे साहिबगंज जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ऋषव की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

ऋषव कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, छात्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई है कि वे आगे भी नई ऊंचाइयों को छूकर जिले, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: जयकारों से गूंजा शहर, मां बायसी स्थान से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, उमड़ी आस्था की जनधारा

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[the_ad_group id="2049"]

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!